Wednesday , May 22 2024
Breaking News

Rewa: नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने लौटाई बारात, माइक से की घोषणा

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहर के समान थाना क्षेत्र के गुलाब नगर स्थित आशियाना गार्डन का माहौल उस समय गर्म हो गया जब एक दुल्हन ने शराब के पीने के कारण दूल्हे से विवाह करने से इन्कार कर दिया। बताया गया है कि नशे में शराबी दूल्हा जयमाला के दौरान वर माला डालने वाला ही था। तभी दुल्हन को उसकी हरकत का पता चला। ऐसे में माइक से दुल्हन ने भरे मंच से शादी कैंसिल करने की घोषणा कर दी।

इस निर्णय को सुनकर दोनों पक्ष कुछ समय के लिए चौंक गए। हालांकि शराबखोरी की बात सामने आने पर बड़े बुजुर्गों ने बेटी को समर्थन दिया। कहा कि आने वाले कल में शादी टूटने से अच्छा है।आज ही सबके सामने टूट जाए। काफी देर तक दूल्हा पक्ष ने मान मनोवल का दौर जारी रखा। जब दुल्हन नहीं मानी तो अंततः बैरंग बरात को वापस लौटना पड़ा। वहीं मंगलवार की दोपहर दोनों पक्ष समान थाना पहुंचकर आपसी रजामंदी से एक दूसरे का दिया नेग, सगुन की रकम आदि वापस कर दिए है। फिर दोनों पुलिस के सामने सहमति पत्र देकर अपने-अपने रास्ते चले गए।

क्या था मामला 

उपनिरीक्षक अमित गोंटिया ने बताया कि गत सोमवार की रात करीब 11 बजे गुलाब नगर स्थित आशियाना गार्डन में ब्राह्मण परिवार का शादी समारोह चल रहा था। जहां गाजे बाजे के साथ बरात द्वार पूजा में पहुंची। ऐसे में वधू पक्ष ने वर पक्ष के स्वागत में फूल बिछा दिए। साथ ही गर्मजोशी से बरात की अगवानी की। इस दौरान डीजे की धुन में कई बराती नशे में हंगामा करते रहे।

तिवनी का दूल्हा, कटरा की दुल्हन 

बताया गया है कि दूल्हा तिवनी के गांव का है। जबकि दुल्हन गढ़ कटरा क्षेत्र की रहने वाली है। दुल्हन ने आरोप लगाया कि जो दूल्हा शादी के दिन भी शराब नहीं छोड़ सकता। वह हमको कितने दिन प्यार देगा। जिसके लिए शादी सिर्फ एक मजाक है। मैं उस दूल्हे से शादी नहीं कर सकती। भले ही जीवन भर कुंवारी रह जांउᆬ। जिसके बाद बराती शर्म के मारे सिर झुकाकर चले गए।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी पसंद की तारीख और उपार्जन केन्द्र में बेंच सकते हैं उपज

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शासन द्वारा किसानों की उनकी उपज बेंचने की व्यवस्था को सुगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *